ADG अमिताभ यश बोले—पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी जानकारी के चलते गिरफ्तारी में लगा समय
मनोज कुमार त्रिपाठी
लखनऊ। एसटीएफ की वाराणसी यूनिट और कमिश्नरेट पुलिस के हुसैनगंज थाने की संयुक्त टीम को श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के मामले में सफलता मिली है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

एडीजी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे को पुलिस के तौर-तरीकों, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी थी। इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी में समय लगा। हालांकि, संयुक्त टीम को आखिरकार सफलता मिल गई है।
फिलहाल आरोपी को लखनऊ लाकर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


