मनोज कुमार त्रिपाठी
छत्तीसगढ़ | राजनांदगांव
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के बाद IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की हवाई फायरिंग, पुलिस लाइन में दिखा दमदार अंदाज।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की जिला पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया गया। इस दौरान जिले की पुलिस अधीक्षक एवं IPS अधिकारी अंकिता शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग की।
शस्त्र पूजन की इस परंपरा में पुलिस बल के हथियारों की पूजा कर कर्तव्य, सुरक्षा और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाती है। इस मौके पर IPS अंकिता शर्मा का अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।


