महराजगंज में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समारोह पूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जन्म जयंती 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज महराजगंज में जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर लोक कवि, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दिल्ली रैली के लिए पर्यवेक्षक विश्व विजय सिंह रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व विजय सिंह ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी समाज में इसलिए प्रासंगिक हैं क्योंकि इन्होंने सामाजिक ताने-बाने को खराब करने वाले लोगों का सड़क पर मुकाबला किया और गणेश शंकर विद्यार्थी का दंगा रोकने के कारण चोट लगने से निधन हो गया। महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता होने के साथ-साथ समाज को दिशा देने वाले महापुरुष थे। आज कांग्रेस उनके पद चिह्नों पर चलकर एक सच्चे समाज का निर्माण करेगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा की महाराजगंज की कांग्रेस आज सभी सामाजिक मुद्दों पर मुखर है और कांग्रेस द्वारा निर्देशित किए गए सभी महापुरुषों की जन्म जयंती और पुण्यतिथि को समारोह पूर्वक आयोजित करने का कार्य करती है जिससे समाज में एक संदेश जाता है कि हम कैसे अपने महापुरुषों को समय-समय पर याद करें। 

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह द्वारा किया गया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके पश्चात विश्व विजय सिंह द्वारा दिल्ली रैली में जाने वाले लोगों की एक सूची तैयार की गई। बस, ट्रेन तथा निजी साधन द्वारा दिल्ली रैली में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की है। 

उन्होंने आह्वान किया की महाराजगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस का प्रवक्ता पद ,उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल का नेता पद और उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पार्टी द्वारा दिया गया है। इसलिए महाराजगंज की भागीदारी सबसे ज्यादा होनी चाहिए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू, अवनीश पाल ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया कि कांग्रेस द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में इसी तरह से सक्रिय भागीदारी रहनी चाहिए। 

कार्यक्रम में इनके अलावा मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पूर्णमासी यादव, राजन शुक्ला ,अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती अकील अहमद ,ध्यानचंद सहानी ,घनश्याम गुप्ता डॉक्टर घनश्याम मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी एवं अनवर अली प्रमोद पांडे राजेंद्र प्रसाद संदीप तिवारी जनार्दन गुप्ता इस्तियाक अहमद तेज बहादुर पांडे, सतीश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *