महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये के 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद 

वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए गुमशुदा मोबाइल- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महराजगंज 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज पुलिस ने तकनीक की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने पिछले सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये की 743 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। खास बात यह है कि मंगलवार को भी पुलिस 28 लाख रुपये की 115 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया है। ऐसे में महराजगंज पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई ने कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 115 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 27 अक्टूबर 2026 को की गई इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये है। इस पूरी कार्रवाई में CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की अहम भूमिका रही। सर्विलांस सेल और थानों की पुलिस के संयुक्त प्रयासों से मोबाइल फोन को खोजा गया। 

जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और महराजगंज पुलिस का आभार जताया।

महराजगंज पुलिस के मुताबिक, पिछले सात महीनों में कुल 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये है। यानी तकनीक, सर्विलांस और पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिलाई गई है। 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया को बताया कि पिछले सात महीने में 2 करोड़ 6 लाख रुपये की 743 गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर लौटा दिए गए। आज भी 28 लाख रुपये की बरामद 115 मोबाइल फोन को लौटाया गया है। उन्होंने अपील किया कि अगर मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो लापरवाही न बरतें। सबसे पहले नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *