सोनौली बार्डर पर कस्टम, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मिली बड़ी कामयाबी 

ट्रक में लदा प्रतिबंधित कद्दू का बीज बरामद

नेपाल से सोनौली बार्डर के रास्ते भारत आ रहा था ट्रक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली, महराजगंज! सोनौली बार्डर पर कस्टम, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। जहां नेपाल से भारत आ रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कद्दू का बीज बरामद हुआ है। 

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम,पुलिस और एसएसबी जवानों ने 

मंगलवार दोपहर सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर जांच के दौरान नेपाल से भारत आ रहे एक मालवाहक ट्रक से भारी मात्रा में कद्दू का बीज बरामद किया है। अधिकारियों ने ट्रक और उसमें लदे माल की जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कस्टम, पुलिस और एसएसबी के अधिकारी संयुक्त रूप से सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर नेपाल से भारत आने वाले मालवाहक ट्रकों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे UP 57 T 1262 नंबर की एक ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें भारी मात्रा में कद्दू का बीज मिला। इसके बाद अधिकारियों ने माल से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

कस्टम विभाग के अधिकारी ट्रक में मिले कद्दू के बीज से संबंधित दस्तावेजों और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि माल के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन किया गया है या नहीं।

 

 

बरामदगी के संबंध में सहायक आयुक्त सीमा शुल्क सुधीर त्यागी ने बताया कि नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान ट्रक से कद्दू का बीज बरामद हुआ है। फिलहाल ट्रक और उसमें लदे माल की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कस्टम विभाग के अनुसार, फिलहाल बरामद कद्दू के बीज की मात्रा, माल के मूल्य और ट्रक से जुड़े अन्य विवरणों की जानकारी सामने नहीं आई है। दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। 

इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से कस्टम अधीक्षक संजय मिश्र, सुधीर कुमार, जीतेंद्र पांडे, इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह एवं सिपाही, पुलिस और एसएसबी के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *