महराजगंज जिले के कांग्रेसियों का एक दल मेगा रैली में शामिल होने के लिए आज दिल्ली रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! जननायक राहुल गांधी के आवाहन पर 1 नवंबर नई दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली मेगा रैली के लिए प्रथम किस्त के रूप में आज कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

 

मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट, पूर्व महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, सदा मोहन उपाध्याय, विधि नारायण वर्मा, यंत्री मौर्य, चंदन तिवारी, अफजल अब्बासी, डॉक्टर अकील अहमद, रहमान भाई सहित बड़ी संख्या में लोग हमसफर एक्सप्रेस से आनंद नगर रेलवे स्टेशन से आज ही दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

 

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि लोग निजी वाहनों से भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कल सिसवा तथा घुघली रेलवे स्टेशन से भी विभिन्न रेल से नई दिल्ली के लिए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *