पंकज चौधरी ने भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश मंत्री बनाकर बढ़ाया गुड्डू खान का कद

नौतनवां नगर पालिका परिषद के दो बार रह चुके हैं चेयरमैन,एक बार पत्नी नायला खान भी रहीं चेयरमैन 

पूर्वांचल में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में संजीवनी का काम करेंगे पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान और पूर्व चेयरमैन श्रीमती नायला खान 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन और अल्पसंख्यक समाज के कद्दावर नेता मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

इस नई और बड़ी जिम्मेदारी की वजह से ही राजनीतिक हलकों में यह कहा जा रहा है कि पंकज चौधरी ने गुड्डू खान का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। 

गुड्डू खान को उत्तर प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रांतीय टीम में प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है।

बता दें कि मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान दो बार (2006 – 2017) महाराजगंज जिले की नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके हैं। इसके साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नायला खान भी एक बार (2012) में चेयरमैन रह चुकी हैं। अब प्रदेश संगठन में जगह मिलने से पूर्वांचल खासकर महाराजगंज क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने की कवायद देखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में सामाजिक संतुलन और नई टीम खड़ी कर रहे हैं, जिसके तहत गुड्डू खान को यह बड़ी भूमिका सौंपी गई है। बताया जाता है कि गुड्डू खान और नायला खान जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। इन दोनों की अल्पसंख्यक मतदाताओं के साथ-साथ हिंदू,सिख, बौद्ध और ईसाई धर्म के लोगों में भी अच्छी खासी पकड़ है। 

यही कारण है कि गुड्डू खान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नायला खान 2006 से 2023 तक अपने सौम्य व सरल स्वभाव के कारण जनता के दिलों पर राज करते रहे। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कितनी मदद पहुंचा पाएंगे यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना तो तय है कि गुड्डू खान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नायला खान भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में संजीवनी का करेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *