उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 31 वर्ष को दिनांक 31.10.2026 को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 98/2026, धारा 108, 352 बीएनएस, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार,उ0नि0 शक्ति सिंह,का0 अवनीश यादव,
का0 आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे।







