दीपावली और छठ पर्व को लेकर नौतनवा थाने में पीस कमेटी की बैठक, आयोजकों को दिए गए दिशा-निर्देश

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नौतनवा पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में रविवार को थाना नौतनवा परिसर में क्षेत्राधिकारी नौतनवा की अध्यक्षता तथा तहसीलदार नौतनवा की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

 

बैठक में थाना क्षेत्र के समस्त मूर्ति आयोजक, डीजे संचालक, पटाखा विक्रेता, गांव के संभ्रांत नागरिकों सहित थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को लेकर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। मूर्ति विसर्जन, डीजे संचालन, पटाखों की बिक्री एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

 

 

अधिकारियों ने सभी से दीपावली और छठ पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

 

बैठक के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित

की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *