नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई 

अफसरों को दिए सख्त निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज के नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अपने कार्यभार के पहले ही दिन सक्रियता का परिचय देते हुए समय से पुलिस कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इस अवसर पर एडिशनल एसपी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी जनसुनवाई प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। नवागत एसपी की कार्यशैली से यह साफ संकेत मिला है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे आम लोगों में भरोसा और उम्मीद दोनों जगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *