आमजन को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देना पुलिस की जिम्मेदारी – एसपी
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी आज एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जनपद के कोल्हुई, सोनौली और नौतनवां, निचलौल और ठूठीबारी थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क सहित अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 👇 👇
https://www.facebook.com/share/v/1GaXgu5kcB/
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शिकायतों पर पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीट पुलिसिंग मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा एसपी ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों के साथ सोनौली अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर का भी निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था, इमीग्रेशन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच का जायजा लिया गया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देना पुलिस की जिम्मेदारी है।