उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जिले के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के लेहड़ा मंदिर में मंगलवार दोपहर चैत्र राम नवमी (नवरात्रि) मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप जिला मजिस्ट्रेट फरेंदा शैलेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें मंदिर व्यवस्थापक, दुकानदार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने सभी से मेले को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चैत्र राम नवमी (नवरात्रि) में मां के दर्शन के लिए पूरे पूर्वांचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।


क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने दुकानदारों और मंदिर व्यवस्थापकों से प्रशासन का पूरा सहयोग करने को कहा, ताकि मेले में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने उपद्रवी तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
इस अवसर पर मंदिर के महंत बाबा हरिश्चंद्र, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक पंकज यादव, निरंजन राय, गजेंद्र सिंह, तारकेश्वर वर्मा, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा सहित बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।