सोनौली पुलिस ने किशोरी को ढूंढा, आरोपी को भेजा कोर्ट
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवा महराजगंज!
महराजगंज जनपद के सोनौली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय अपहृता को बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी बाबी देवल को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना सोनौली में दिनांक 09 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 25/2026 धारा 137 (2) BNS के तहत पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को आरोपी बाबी देवल (22 वर्ष) पुत्र राजेन्दर, निवासी लक्ष्मीनगर टोला सेमरा को अपहृता के साथ थाना क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास से बरामद किया।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल पंकज सरोज और महिला कांस्टेबल सरोज सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी बाबी देवल को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज अग्रेषित किया गया है।