अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

असलम शेख

कैंपियरगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से घृणित एवं अशोभनीय पोस्ट किए जाने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। इस संबंध में सोमवार को कैंपियरगंज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष कैंपियरगंज सुरेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 9 जून 2026 को सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में रोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से साधु यादव, विजय कुमार अग्रहरी (जिला उपाध्यक्ष), इंजीनियर सुरेंद्रनाथ यादव, प्रमोद यादव (ग्राम प्रधान), युसूफ खान (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), अखिलेश उर्फ भोला यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), दिनेश यादव सोनू (युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष), गणेश पहलवान (विधानसभा महासचिव), राजाराम निषाद, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव (जिला पंचायत सदस्य), अरविंद प्रताप यादव (राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा), बंटी पांडे (राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी), अरुणेश यादव रिंकू, अधिवक्ता कुश कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *