उमेश चन्द्र त्रिपाठी
आज पूर्व आयोजित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त जी का सिद्धार्थ नगर जनपद से गोरखपुर जाते समय महाराजगंज जनपद के प्रथम प्रवेश पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया स्वागत समारोह में मुख्य रूप से नि प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे, सदा मोहन उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, डॉ रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, रामनारायण प्रसाद

विधि नारायण वर्मा, मोहम्मद गनी खान, हनुमान कनौजिया शंकर वर्मा, दीपक सिंह, फेर तिवारी , सभासद गोरख प्रसाद और कमलेश पासवान राम ललित मौर्य,सुदामा प्रसाद, राम रतन प्रजापति, ध्यानचंद सहानी, आनंद सिंह, प्रदीप सिंह, जावेद अहमद , तेज प्रताप सिंह, युनुस अंसारी ,आलोक यादव, सोमई यादव, जलालुद्दीन अंसारी, राजेश मौर्य , जयंत्री प्रसाद मौर्य, अमरमणि पासवान, लालू प्रसाद यादव, सत्रोहन चौहान, धर्म सिंह चौहान, प्रधान राहुल सिंह, बाबूराम लोधी, बबलू शर्मा, रामराज पासवान, अनिल कुमार, बाबूराम मौर्य, बैतुल्लाह खान आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्रमशः सिकड़ा माता स्थान ,धानी बाजार और धानी ढाला फरेंदा पर ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं और बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा आने वाला समय कांग्रेस का है और महाराजगंज जनपद में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर रही है। आने वाले दिनों में शीघ्र ही महाराजगंज में एक व्यापक कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा और आगे की रणनीति जो चुनाव से संबंधित होगी उसे बनाऊंगा।
अंत में उन्होंने महाराजगंज जनपद के कार्यकर्ताओं का जिन्होंने जिलाध्यक्ष और जनपद के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाए और अपने नेता का स्वागत किया।


