अजय राय सहित कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के नौ सदस्यों को जगह-जगह हाउस अरेस्ट के खिलाफ कांग्रेसियों ने कुमारगंज में किया धरना-प्रदर्शन 

तानाशाही पर उतारू है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार- विजय सिंह एडवोकेट 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और नौ सदस्यों के कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को जगह-जगह हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में अजय राय जी को नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के गेस्ट हाउस में रोका गया जिसकी सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला महासचिव चंदन तिवारी, अनुसूचित जिलाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, अभिषेक सिंह एडवोकेट, जमील अहमद आदि कुमारगंज पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष के हाउस अरेस्ट किए जाने का जबरदस्त विरोध किया। 

विश्वविद्यालय के गेट पर कांग्रेसियों द्वारा कई घंटा धरना-प्रदर्शन किया गया। 

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही अपने चरम पर है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं को भगवान राम का दर्शन और पूजन करने से मना किया जा रहा है ऐसा कुचक्र कभी अंग्रेजों के समय में भी नहीं था इसकी जबरदस्त निंदा की जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *