रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने लगाई मुहर
अटकलों पर लगा विराम
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! सीएम योगी आदित्यनाथ ही 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुहर लगा दी।
दरअसल, उन्होंने लखनऊ के ताज होटल में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। उनसे कहा- हमें ऐसी कोई बयानबाजी नहीं करनी है, जो संगठन या सरकार के खिलाफ हो।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। उन्हीं के आधार पर चुनाव में उतरना है।