उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! उत्तराखंड में भाजपा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में महराजगंज मुख्यालय पर 14 अगस्त को कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सक्सेना चौक पर एक विशाल धरने का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
दलित, शोषित,पीड़ित समाज के संरक्षक और लोकतंत्र के सजग प्रहरी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के रक्षक/अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष/ राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे का हल्द्वानी उत्तराखंड में विगत दिनों हुई विशाल जनसभा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों द्वारा अछूत कह कर मंच को गंगाजल से धुलवाना और अप शब्दों से अपमानित करने के विरोध स्वरूप कल दिन शुक्रवार दिन में 1:30 बजे महाराजगंज मुख्यालय स्थित सक्सेना चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो के साथ एक विशाल धरने का आयोजन किया गया है।
अतः आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों से निवेदन है कि समय से यथा स्थान पहुंच कर धरने को सफल बनाएं। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।



