उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश व खाकी का नाम को रोशन कर गोरखपुर का बढ़ाया मान 

उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

कृष्ण कांत त्रिपाठी 

गोरखपुर! आईजी ओटी पोर्टल पर संचालित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में जनपद गोरखपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोरखपुर परिक्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सतत अध्ययन, अनुशासन और पेशेवर दक्षता का परिणाम है। उनकी उपलब्धि न केवल गोरखपुर परिक्षेत्र बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह के इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *