अध्यक्ष पंकज चौधरी ने घोषित की अपनी टीम, कई क्षेत्रीय अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे
मनीष दीक्षित को फिर मिली मीडिया संयोजन की कमान, दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता बने
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई टीम में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, धर्मेंद्र सिंह, प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और आलोक गुप्ता समेत कुल 19 नेताओं को प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश संगठन में 18 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, राहुल वाल्मीकि, दीपमाला संतोषी और आकांक्षा सोनकर प्रमुख हैं। क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। नबाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज, राम किशोर साहू को कानपुर, अवधेश द्विवेदी को अवध, अशोक चौरसिया को काशी और विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा तथा विद्या भूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।