मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ शराब की तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने के हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के अगुवाई में चौकी प्रभारी सोनौली उ0 नि0 उमाकान्त सरोज मय हमराह कांस्टेबल बासुदेव यादव, कांस्टेबल अश्वनी यादव व कांस्टेबल आयुष चौबे द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अवैध तस्करी से वहद ग्राम फरेन्दी तिवारी तिलहवा रोड बाउण्ड्री वाल के पास से 01 नफर अभियुक्त मय 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (RED LABEL JOHNNIE WALKER 750 ML) व जामा तलाशी से 02 ट्राली बैग में कुल 38 पैकेट सिगरेट गोल्ड फ्लैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 59/2026 धारा 60 (1) आबकारी अधि) पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
यशपाल गावा पुत्र हाकम राय गावा उम्र 72 वर्ष निवासी मोहल्ला ए- 68 गणेश नगर थाना तिलक नगर राज्य नई दिल्ली बताया गया है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस
टीम में उ0 नि0 उमाकान्त सरोज,कांस्टेबल बासुदेव यादव,कांस्टेबल अश्वनी यादव,कांस्टेबल आयुष चौबे शामिल रहे।
कुल बरामदगी
1. 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (RED LABEL JOHNNIE WALKER 750 ML)
2. जामा तलाशी से 02 ट्राली बैग में कुल 38 पैकेट सिगरेट गोल्ड फ्लैक