कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक‌ डॉ नरेश कुमार और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने आज फरेंदा तहसील में सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ की बैठक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

फरेंदा महराजगंज! कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉक्टर नरेश कुमार और विधायक फरेंदा माननीय वीरेंद्र चौधरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट फरेंदा के सम्मानित अधिवक्ताओं के साथ आज बैठक किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय आजादी के समय से ही समाज का सजक प्रहरी रहा है। वह अपने कानूनी विद्वत्ता से लोगों को राहत पहुंचाते हैं। 

विधायक माननीय वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने अधिवक्ताओं के मांग पर लगभग 25 लाख से ऊपर के धन विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए छाजन की व्यवस्था कराया एवं शुद्ध पेयजल के लिए एक आरो मशीन लगवाया। 

उन्होंने एक लाइब्रेरी बनवाने के लिए बार एसोसिएशन के मांग पर धन आवंटित करने एवं नवजीवन स्कूल के पास पूर्व से अधिग्रहित 10 एकड़ भूमि पर न्यायालय के लिए धन मुक्त करने के लिए शासन में प्रयास का भरोसा दिलाया। 

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, एडवोकेट ज्वाला मणि त्रिपाठी, श्याम नारायण चौधरी, उदय शंकर चौरसिया, सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। 

इनके अलावा आनंद नगर नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष जय प्रकाश लाल, झिनकू चौधरी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, चंदन तिवारी, डॉ राम नारायण चौरसिया, सुशील कुमार श्रीवास्तव,अनिल पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *