कांग्रेस विधान मंडल दल के नए नेता और फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

फरेंदा! कांग्रेस विधान मंडल दल के नए नेता और फरेंदा के लोकप्रिय विधायक विनोद चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में औपचारिक स्वागत किया गया और आशा व्यक्त की गई कि अब विधानसभा में महाराजगंज की समस्याओं को लेकर मुखर आवाज गूंजेगी। 

विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि अभी तक महाराजगंज जनपद को कांग्रेस पार्टी में नेता विधान मंडल दल होने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ था। वीरेंद्र चौधरी पहले कांग्रेस विधायक हैं जिनको पार्टी द्वारा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। इससे महाराजगंज जनपद का गौरव बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी में महाराजगंज की राजनीतिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

वीरेंद्र चौधरी का स्वागत करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश लाल ने कहा कि आज फरेंदा विधायक के इस पद पर आसीन होने से पूरे गोरखपुर मंडल में विपक्ष को ताकत मिली है जिसका इस्तेमाल सदन से लेकर सड़क तक करके सरकार के जन विरोधी नीतियों का विरोध करके दिया जाएगा।  

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव जयंती मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामनारायण चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह जिला महासचिव हनुमान कनौजिया, अमर मणि पासवान , गौतम शर्मा लक्ष्मी कांत तिवारी, प्रेम जायसवाल, संतोष जायसवाल, महेंद्र कुमार, जमील अहमद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *