काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर को मिला ‘अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक’, पुलिस विभाग में खुशी की लहर

मनोज कुमार त्रिपाठी 

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के काकोरी थाने के इंस्पेक्टर सतीश राठौर के लिए गर्व और सम्मान का पल है। उत्कृष्ट एवं निष्ठावान सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित ‘अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक’ से सम्मानित किया गया है।

इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में हर्षोल्लास का माहौल है। पश्चिमी कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त ने इंस्पेक्टर सतीश राठौर को यह गौरवशाली पदक धारण कराया। यह सम्मान उनकी सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण को रेखांकित करता है।

इंस्पेक्टर सतीश राठौर को मिले इस सम्मान को पुलिस महकमे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से विभाग में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *