काठमांडू — काठमांडू स्थित महेंद्र पुलिस क्लब में नेशनल बॉक्स ऑफिस अवार्ड कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

मनोज कुमार त्रिपाठी 

इस कार्यक्रम में नागरिक बचाउ महाअभियान के केंद्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ कलाकार मदन कृष्ण श्रेष्ठ, मीरा राणा, दिनेश डी.सी., मिथिला शर्मा तथा क्षितिज नाट्य प्रतिष्ठान नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष माधव कल्पित सहित कई विशिष्ट व्यक्तित्वों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी आयोजक समूह के सदस्य नीरज ठाकुर ने दी।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाली फिल्म उद्योग के विकास, प्रवर्द्धन तथा कलाकारों के योगदान को सम्मान देना था। समारोह के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कलाकारों और सर्जकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कला, संस्कृति और फिल्म क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुए। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह सम्मान समारोह नेपाली सिने उद्योग को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *