अनियंत्रित होकर नदी के किनारे गिरी एक कार
हादसा आज तड़के सुबह 5 बजे हुआ
उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी
उत्तराखंड! रुद्रप्रयाग जनपद के तिलवाड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मंदाकिनी नदी के किनारे जा गिरी। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ बताया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त कार में पांच लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन उत्तर प्रदेश (यूपी) नंबर का बताया जा रहा है । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन तथा राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू अभियान जारी है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।