उमेश चन्द्र त्रिपाठी/ मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

गांव में ग्रामीणों से संवाद के दौरान सड़क, जलनिकासी, पेयजल, बिजली, आवास सहित स्थानीय समस्याएं विधायक के समक्ष रखी गईं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी। ग्रामीणों ने विधायक से क्षेत्र में अन्य जरूरी विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की।