अधिवक्ता पिता और असिस्टेंट प्रोफेसर मां के बेटे प्रांजन ने CBSE 12वीं में लहराया सफलता का परचम
गोरखपुर। Central Board of Secondary Education (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर के छात्र प्रांजन श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। प्रांजन, J P Education Academy के छात्र हैं और उन्होंने विद्यालय में टॉप कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।
प्रांजन श्रीवास्तव के पिता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता अनुभा श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार का कहना है कि प्रांजन की मेहनत, अनुशासन और लगातार पढ़ाई के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी प्रांजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लगन और परिश्रम से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। CBSE परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रांजन श्रीवास्तव ने जिले के मेधावी छात्रों में अपनी विशेष पहचान बनाई है।