95% से 84% तक शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
गोरखपुर स्थित जेपी एजुकेशन एकेडमी के CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र प्रांजन श्रीवास्तव (पिता- प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, माता- अनुभा श्रीवास्तव) ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं स्वेच्छा श्रीवास्तव (पिता- अमित कुमार श्रीवास्तव, माता- स्वेता श्रीवास्तव) ने 93%, रागिनी छाबड़ा (पिता- मनीष कुमार छाबड़ा, माता- भूमिका छाबड़ा) ने 91% तथा अवनि श्रीवास्तव (पिता- रंजन कुमार श्रीवास्तव, माता- रेनू श्रीवास्तव) ने 90%, प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की।
इसी क्रम में कृष्णकांत त्रिपाठी ( पिता – मनोज कुमार त्रिपाठी, माता – शशि त्रिपाठी) ने 90% अंक प्राप्त किया , मयंक गुप्ता (पिता- निलेश कुमार, माता- मनोकामना देवी) ने 84%, सिमरन गुप्ता (पिता- अनिल कुमार गुप्ता, माता- पिंकी गुप्ता) ने 84% तथा अनिमेष उपाध्याय (पिता- कृष्णन किंकर उपाध्याय, माता- किरण उपाध्याय) ने 84% अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतीक है।