गोरखपुर में डबल बैनामा कांड! एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप, FIR दर्ज

“पैसा मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी” — जमीन विवाद में भू-माफिया एंगल से हड़कंप

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से जमीन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जितेंद्र गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अजीत कुमार त्रिपाठी समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि जिस जमीन का बैनामा वर्ष 2010 में शिकायतकर्ता की मां के नाम कराया गया था, वह जमीन आरोपी पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका था। इसके बावजूद दोबारा सौदा कर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वर्षों बाद जब खतौनी निकलवाई गई तो जमीन पर किसी और का नाम दर्ज मिला। इसके बाद जांच कराई गई, जिसमें कथित तौर पर धोखाधड़ी की बात सामने आई।

FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब शिकायतकर्ता ने जमीन या पैसा वापस मांगने की कोशिश की तो उसे धमकाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

मामले की शिकायत पहले IGRS पोर्टल पर भी की गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *