29 अप्रैल को मौसम ने ली करवट, किसानों के लिए राहत बनी बारिश
मनोज कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर ! गोरखपुर मंडल में आज (29/04/2026) मौसम अचानक बदल गया। शहर और आसपास के इलाकों में तेज तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है।
तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।
यह बारिश किसानों के लिए भी काफी जरूरी मानी जा रही है। लंबे समय से गर्मी के कारण खेतों में नमी कम हो गई थी, ऐसे में यह बारिश फसलों के लिए राहत लेकर आई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
📍 रिपोर्ट: गोरखपुर | The IndiaExpress News