गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े अवैध असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

यूपी STF और गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश में अवैध असलहों की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ यूपी STF और गोरखपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के संबंध गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से बताए गए हैं।

 

 

जांच में आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आपराधिक घटनाओं के लिए अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद पुलिस गिरोह के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

मामले में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश ने कार्रवाई और सामने आए तथ्यों को लेकर जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *