उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! ग्रेट निकोबार की भौगोलिक स्थिति को बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उद्योगपति अडानी द्वारा होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण करने की साजिश के तहत 161 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज द्वारा सुभाष चौक,घुघली में जन जागरण के तहत आलोक प्रसाद जी द्वारा आयोजित एक प्रभावी हस्ताक्षर अभियान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में चलाया गया।
जनजागरण अभियान को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि राहुल जी की अपील पर आज महाराजगंज जनपद के अनेक महत्वपूर्ण बाजारों में लोगों को जन जागृत करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से परिचित हो सके और अपना विरोध दर्ज कराए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है ऐसी दशा में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी लोगों के लिए एकमात्र विकल्प बचे हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी के हर गलत नीतियों का विरोध करती है। इसी क्रम में जब ग्रेट निकोबार में सैकड़ो वर्षों से निवास कर रहे आदिवासियों को हटाने का कुचक्र रचा जाने लगा तो राहुल जी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इसका व्यापक स्तर पर विरोध कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया तथा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह के देखरेख में सैकड़ों लोगों ने इस मुहिम के तहत बैनर पर और पेपर पर अपने हस्ताक्षर करके विरोध दर्ज कराया
कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता हृदय नारायण पांडे, जिला महासचिव चंदन तिवारी, डॉक्टर गनी, डॉ घनश्याम मिश्रा, ,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, श्रीकांत सहानी, घनश्याम गुप्ता, संतोष मोदनवाल, विनय मिश्रा, पन्ने लाल कुशवाहा, धर्मेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ गौतम, अब्दुल मजीद, दिग्विजय नाथ, अनुज चौधरी, अरविंद कुमार, सत्य नारायण शर्मा, अब्दुल मजीद,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने हस्ताक्षर किए।