उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए महाराजगंज तिराहे पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रेट निकोबार और उससे जुड़े हुए सभी प्राचीन संस्कृतियों का दोहन कर रही है और अडानी के हाथ में होटल बनाने और अन्य व्यापारिक संस्थान को स्थापित करने के लिए अन्य संपत्तियों को बेचकर डेढ़ करोड़ पेड़ काटने का प्रबंध कर रही है और वर्षों से जो आदिवासी वहां रह रहे हैं उनको उजाड़ने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ यदि कोई नेता लड़ रहा है तो उस नेता का नाम श्री राहुल गांधी है और यदि कोई पार्टी भारतीय जनता पार्टी का विरोध कर सकती है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस पार्टी है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि राहुल गांधी जी के आवाहन पर इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचने का कार्य करें।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरे हिंदुस्तान की नजर में भारतीय जनता पार्टी के विरोध का एक प्रतीक बन गई है। हम किसी भी कीमत पर ग्रेट निकोबार को अडानी के हाथों में बिकने नहीं देंगे। कार्यक्रम का संचालन कपिल देव शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, गोविंद मिश्रा, रामनारायण प्रसाद, अम्बरीश शाही, अफजल अब्बासी, डॉक्टर अकील अहमद, राम नारायण प्रसाद, अब्दुल गनी, हरकेश पटेल, हरी लाल राही, कुलदीप जी, लालू प्रसाद यादव, राम प्रकट निषाद, जलालुद्दीन अंसारी, शंकर वर्मा, अकरम सुलेमानी, हरिराम मौर्य, संदीप तिवारी, शंकर वर्मा, युनुस अंसारी, सोनू पहलवान, जमील
अहमद, महेंद्र कुमार, राम किशोर पाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।