जंतर-मंतर प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, हिंदू रक्षा दल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां, महराजगंज। जंतर-मंतर पर 23 जून 2026 को हुई कथित मारपीट से जुड़े मामले और FIR संख्या 62/2026 को लेकर हिंदू रक्षा दल ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई है। मामले में स्वतंत्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के नाम सामने आने की बात कही गई है।

हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी नौतनवां के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराई जाए तथा किसी भी व्यक्ति को केवल आरोपों के आधार पर दोषी न माना जाए। संगठन ने स्वतंत्र भारद्वाज को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिए जाने की मांग की।

🔴 ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

▪️ निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच हो

▪️ आरोपों की सत्यता की जांच की जाए

▪️ सभी पक्षों की भूमिका की जांच हो

▪️ वीडियो, CCTV, मोबाइल रिकॉर्डिंग सहित डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए

 

 

 

▪️ जांच पर किसी भी तरह का राजनीतिक या सामाजिक दबाव न हो

▪️ आरोप सिद्ध होने के बाद ही कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए

हिंदू रक्षा दल का कहना है कि न्याय व्यवस्था में हर पक्ष को अपना पक्ष रखने का समान अधिकार मिलना चाहिए और दोषी या निर्दोष का फैसला केवल निष्पक्ष जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होना चाहिए।

हिंदू रक्षा दल की मांग — “निष्पक्ष जांच हो, सत्य सामने आए और कानून के अनुसार न्याय हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *