उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद का महाराजगंज जनपद में फरेंदा से प्रवेश हुआ जहां पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

महाराजगंज जनपद में उनके प्रवेश पर हर्षित किया गया उनके प्रवचन मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा पूज्य महाराज जी आज जिस गोरक्षा के लक्ष्य को लेकर पिछले 80 दिनों से उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं और सभी 403 विधानसभाओं में पहुंचकर लोगों को गांव हमारी माता है देश धर्म से नाता है का उद्घोष कर रहे हैं इससे हमारे सनातन परंपरा मजबूत हो रही है और पूज्य महाराज जी का संबोधन सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं।
पूज्य महाराज जी का फरेंदा के अलावा ललाइन पैसिया और रुद्रपुर शिवनाथ में कांग्रेस के नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, राजन शुक्ला, रामनारायण प्रसाद, विनीत सिंह, डॉ रामनारायण चौरसिया,छोटन प्रसाद गुप्ता, शंकर वर्मा, प्रधानाचार्य रामनिवास चौबे, प्रेम जैसवाल, बबलू शर्मा, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूज्य महाराज जी का हार्दिक स्वागत और वंदन किया।