जिलाधिकारी ने सोनौली कस्बे में स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर किया पूजन- अर्चन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल आज सोनौली कस्बे में स्थित अति प्राचीन राम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास से शिष्टाचार भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं मनोनीत सभासद प्रेम जैसवाल से नगर के 1 से लेकर 14 वार्ड के विकास कार्यों को लेकर एवम नगर पंचायत सोनौली में स्थित कान्हा गौशाला पर भी चर्चा की। 

इस मौके पर पुजारी निरंकार नाथ,पवन गिरी,छोटे पुजारी रुपेश गिरी, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल और नन्हे जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *