जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर बाजार में आज भी चला हस्ताक्षर अभियान 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लक्ष्मीपुर बाजार में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने किया और संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज लक्ष्मीपुर बाजार में व्यापारियों , किसानों , सहित मजदूर साथियों आदि सबसे मिलकर ग्रेट निकोबार में भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को साजिश करके जमीनों पर कब्जा करने और डेढ़ करोड़ पेड़ काटने का विरोध करने का निर्णय लिया गया । उसके विरोध में उनसे हस्ताक्षर कराए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश जब महंगाई बेरोजगारी शिक्षा और रुपए के अवमूल्यन से जूझ रहा है ऐसी स्थिति में राहुल गांधी के प्रति लोगों का स्नेह इस बात को दर्शाता है कि आज भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध कोई नेता लड़ रहा है तो उसका नाम राहुल गांधी और कोई पार्टी अगर लड़ रही है वह कांग्रेस पार्टी है। 

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जाकर हस्ताक्षर कराया और लोगों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश त्रिपाठी, जिला सचिव कमलेश सहानी, जिला सचिव छोटन गुप्ता ,जिला सचिव राम प्रताप सिंह, जिला सचिव लाल यादव ,मनोज कुमार गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मौर्य, त्रिवेणी प्रसाद , राजेन्द्र यादव ,राम प्रसाद गुप्ता, अब्दुल वहाब, संतोष यादव, अरविंद यादव ,विजय चौबे ,हरिवंश यादव ,मोलहू प्रजापति, गरुड़ेश्वर उपाध्यक्ष, गोपाल मद्धेशिया, निवास अली, श्याम मोहन भारती, महेंद्र कुमार भारती, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और हस्ताक्षर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *