जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंगवलिया ग्राम सभा में हुई किसान गोष्ठी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

आज जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के तत्वावधान में नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गंगवलिया ग्राम पंचायत के चौराहे पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की और संचालन जिला महासचिव के सी पांडे द्वारा किया गया। 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज किसान भारतीय जनता पार्टी के शासन में दर-दर की ठोकरें खा रहा है ना समय पर खाद मिल रही है न बीज मिल रहा है और इधर एक महीने से डीजल और पेट्रोल की भी किल्लत से किसान परेशान है। 

भारत सरकार द्वारा कृत्रिम रूप से इस डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद की किल्लत पैदा की गई है जिससे व्यापारियों को ऊंचे दामों पर सामान बेचने का मौका मिले।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ल ने कहा की नौतनवां तहसील का किसान आज और भी परेशान है क्योंकि गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं किया जा रहा है मजबूर होकर के किसान 22 -23.00 रुपए में अपना गेहूं बेचने के लिए मजबूर है और आने वाले दिनों में खाद की किल्लत को देखते हुए अगली फसल की बुवाई में परेशानी आना सुनिश्चित है।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रेश चौधरी द्वारा किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इसी तरह जगह-जगह पर किसानों की समस्याओं को जानने के लिए आने वाले दिनों में गोष्ठी का आयोजन करेगी । 

गोष्ठी में मुख्य रूप से नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदा मोहन उपाध्याय,लक्ष्मीपुर ब्लाक अध्यक्ष हरिराम मौर्य, दिग्विजय सिंह सदरे आलम, सिद्दीक खान, चंद्रभान चौधरी, नसरुद्दीन खान, गजेंद्र जायसवाल, बृजमोहन प्रसाद, रितेश सिंह ,संजय जायसवाल, आनंद मौर्य, बृजेश यादव, राजेंद्र चौधरी, राधेश्याम चौधरी, अनिकेत चौधरी, आशीष चौधरी, कृष्ण चंद्र पांडे, गजेंद्र पांडे, हरिशंकर यादव, राज मौर्य, सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी (संगठन) महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *