जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट बचाओ-देश बचाओ #न्याय पद यात्रा# का आयोजन महराजगंज में बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रहेंगी मौजूद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत वोट बचाओ- देश बचाओ# न्याय पद यात्रा # का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सायंकाल 4:00 बजे सक्सेना चौक महाराजगंज से गांधी प्रतिमा स्थल नगर पालिका परिषद महाराज जब तक आयोजित की गई है।

जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त जी और अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत जी की गरिमा मय उपस्थिति में किया जाएगा।

इसके पूर्व दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी 10:00 बजे नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के अमहवा चौराहा (समरधीरा)पर मछुआरा/निषाद/, मल्लाह समाज का संवाद कार्यक्रम करेंगे। तत्पश्चात 12:00 पकड़ी चौराहे से खुटहा मार्ग के सिंहपुर में आयोजित चौरसिया समाज संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा अगली कड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित महिला कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभागी करेंगे। 

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस के साथियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। 

उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला उपाध्यक्ष !संगठन!विनोद सिंह द्वारा दी गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *