डम्फर की चपेट में आकर चार युवकों की मौत, आक्रोशित परिजनों ने NH-730S पर लगाया जाम

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, एसडीएम ने परिजनों से की बातचीत

दिलीप त्रिपाठी 

निचलौल। निचलौल के दमकी स्थित भारत गैस गोदाम के समीप बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में डम्फर की चपेट में आने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बुधवार को मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

 

 

आक्रोशित परिजनों ने NH-730S बरोहिया रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मृतकों के परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा देने के साथ-साथ हादसे में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

जाम की सूचना पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन डीएम से सीधे बातचीत कर मुआवजे और क्षतिपूर्ति को लेकर ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने तथा यातायात व्यवस्था सामान्य कराने में जुटे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *