थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत ‘टेल फॉल’ एवं ‘बलुआ टोला गेडहवा’ का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज में संभावित जलभराव/बाढ़ की स्थिति, कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत रविवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज द्वारा थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत स्थित Tail Fall (टेल फॉल) तथा ग्राम बलुआ टोला गेडहवा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ‘टेल फॉल’ तथा ग्राम बलुआ टोला गेडहवा के आसपास जलस्तर, कटान की स्थिति व सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की गई निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ है।

संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को प्रभावित/संवेदनशील क्षेत्रों में खाद्य सामग्री व आवश्यक राहत व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस बल एवं प्रशासनिक टीमों को लगातार गश्त करने, तटीय इलाकों पर नजर रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सतर्क रहने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *