दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी के एक छात्र ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में एक पीएचडी छात्र पर प्रोफेसर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। डीयू ने तत्काल प्रभाव से छात्र को निलंबित कर दिया है।

डीयू प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे उमंग भवन में हुई। 

मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

विश्वविद्यालय के नोटिस के मुताबिक, छात्र की पहचान शुभम सिंह के रूप में हुई है। वह विधि संकाय में पीएचडी शोधार्थी है। उसने 2024-25 सत्र के दूसरे चरण में दाखिला लिया था।

डीयू के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि आरोपी छात्र ने अपनी थॉर गाड़ी उमंग भवन गेट के अंदर ले जाने की कोशिश 

कर रहा था। गार्ड के मना करने पर उसके साथ हाथापाई की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रोफेसर पर भी उसने हमला कर दिया। 

इससे प्रोफेसर जमीन पर गिर पड़े। घटना में उनके हाथ में चोटें भी आई हैं। फिलहाल हमले के पीछे की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। पीड़ित प्रोफेसर ने मीडिया से कहा कि मैं खुद समझ नहीं पा रहा हूं कि उसने ऐसा क्यों किया।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्र घटना के दो साल पहले पीएचडी में दाखिले के लिए साक्षात्कार देने आया था। तब प्रोफेसर ने उससे धर्म निर्पेक्षता पर सवाल पूछा था। इसका जवाब छात्र नहीं दे पाया था। जिसके कारण उसे विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला था। आरोपी ने 29 जुलाई को भी हंगामा किया था।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार्रवाई

प्रॉक्टर कार्यालय ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है। फुटेज के आधार पर छात्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। 17 अगस्त को जारी आदेश में उसे विधि संकाय से निलंबित करने की जानकारी दी गई है। डीयू प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *