विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर भूमि पूजन संपन्न
एक करोड़ रूपए अवमुक्त – विधायक ऋषि त्रिपाठी
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी जताया आभार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नगर पंचायत सोनौली स्थित माता चंचाई मंदिर परिसर में छठ घाट सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी और मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे ने वैदिक रीति -रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया।

इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप त्रिपाठी, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, हरिनारायण लोधी,प्रेम जायसवाल,सीएनडीएस (C&DS) के कार्यकारी संस्था के जेई सत्येंद्र विश्वकर्मा, राम आशीष त्रिपाठी, पप्पू खान, सुभाष यादव,नीरज जायसवाल,जय प्रकाश त्रिपाठी,सत्य प्रकाश त्रिपाठी, श्री प्रकाश त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी,सुनील कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह,पुरोहित उमाशंकर उपाध्याय, पुरोहित राम बेलास पांडे,राम नयन, जनार्दन प्रसाद गुप्ता,खिचाड़ू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बता दें कि चंचाई माता मंदिर परिसर स्थित छठ घाट के सुंदरीकरण की मांग मंदिर समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर इस कार्य को स्वीकृति दिलाई। उन्होंने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार प्रकट किया।
भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्य से छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सकेंगे।