जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति से जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने निचलौल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन गुप्ता को जिला सचिव नियुक्त किया है और साथ ही साथ श्री गुप्ता निचलौल नगर पंचायत कांग्रेस के प्रभारी भी बनाए गए हैं।
आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया और आशा प्रकट की गई कि उनके मनोनयन से कांग्रेस पार्टी को नई ताकत मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुसूचित जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।