उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नेपाल के सुदूर पूर्व सूर्खेत जिले के वीरेन्द्र नगर से पुलिस ने एक स्थानीय व्यवसायी श्याम सुंदर अग्रवाल (उम्र 63) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके गुप्त गोदाम से लगभग 3 करोड़ रुपये (नेपाली रुपये 30 मिलियन) के सोने-चांदी के गहने और ८ लाख भारतीय रुपये नकद जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई नेपाल पुलिस और प्रांतीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार व्यक्ति श्याम सुंदर अग्रवाल (कपड़ों की दुकान ‘शिव एम्पोरियम’ का मालिक) है।
पुलिस ने उनके गोदाम से 185 तोले सोने और चांदी के आभूषण,₹8,11,800
भारतीय रुपए नकद, ₹2,19,500 (नेपाली रुपये) नकद और एक कैश काउंटिंग मशीन (पैसा गिनने की मशीन) बरामद किया है
पुलिस का कहना है कि व्यवसायी कपड़ों
की दुकान की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से पैसों का लेन-देन (Hundi/हुंडी) और ऊंची ब्याज पर कर्ज देने का काम कर रहा था।
नेपाल में इस तरह के अवैध लेन-देन और तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।