मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में बेहतर सड़क संपर्क और यात्रा सुविधाओं के कारण इस वर्ष भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। काठमांडू, पोखरा, मुक्तिनाथ और मुस्तांग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे होटल और पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिली है।

इसी बढ़ते पर्यटन के बीच काठमांडू स्थित कुसुम पैलेस भी भारतीय पर्यटकों की पसंद बनकर उभर रहा है। होटल के मैनेजर सूरज पांडे ने बताया कि पहले सड़क मार्ग की खराब स्थिति के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बेहतर सड़क नेटवर्क के चलते भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि होटल में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा अन्य देशों से भी पर्यटक ठहरने आते हैं, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रहती है।

सूरज पांडे के अनुसार, कुसुम पैलेस अपने स्वच्छ एवं आरामदायक आवास, स्वादिष्ट भोजन, आत्मीय आतिथ्य और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण पर्यटकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहा है। परिवारों, मित्रों के समूहों और धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह होटल सुविधाजनक ठहराव का विकल्प बन रहा है।

उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक अतिथि को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव उपलब्ध कराना है। उनका कहना है कि बढ़ते पर्यटन के साथ होटल भी अपनी सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का मानना है कि सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में लगातार हो रहे सुधार से आने वाले समय में नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को नई मजबूती मिलेगी।