नेपाल पुलिस फुल एक्शन मोड में, बुटवल-तिलोत्तमा के 25 स्पा सेंटरों पर छापेमारी

12 लोग हिरासत में, अब भैरहवा की तरफ भी बढ़ सकती है कार्रवाई की आहट

रुपंदेही में नेपाल पुलिस इन दिनों फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने बुटवल और तिलोत्तमा क्षेत्र के 25 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 7 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

 

 

पुलिस के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों में कथित तौर पर अश्लील एवं अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने के बाद विशेष अभियान चलाया गया। लगातार हो रही कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

पिछले कुछ दिनों में रुपंदेही क्षेत्र में पुलिस की लगातार सक्रियता को देखते हुए अब कार्रवाई का दायरा भैरहवा की ओर भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर स्पा सेंटरों और डांस बारों की गतिविधियां पुलिस की निगरानी के दायरे में आ सकती हैं।

हालांकि, भैरहवा के किसी विशेष प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि बुटवल और तिलोत्तमा के बाद नेपाल पुलिस का अगला निशाना भैरहवा बनता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *