नौतनवां के डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महाराजगंज! डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज, नौतनवां में 15 अगस्त 2026 को देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।

समारोह का आयोजन महाविद्यालय के माननीय प्रबंधक श्री कुँवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति तथा प्राचार्य डॉ. विमल कुमार यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पूरे परिसर में देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

 

 

 

 

इस अवसर पर प्रबंधक कुँवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह एवं प्राचार्य डॉ. विमल कुमार यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य, अनुशासन और योगदान से संभव है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और “जय हिंद, वंदे मातरम्” के गगन भेदी उद्घोष के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *