नौतनवां के बचपन स्कूल व एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया “वर्ल्ड इमोजी डे”

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक 17/7/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल व एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ” वर्ल्ड इमोजी डे ” सेलिब्रेट किया। 

इस अवसर पर बच्चों को अलग-अलग इमोजीस के बारे में बताया गया। बच्चों को इमोजीस के नाम और मायने बताये गये। बचपन में बच्चों ने चित्रों और एक्शन द्वारा इमोजीस को देखा और समझा। ABIS में बच्चों ने क्राफ्ट, ड्राइंग, गेम्स, स्पीकिंग द्वारा इमोजीस के मायने को समझा। सबने आज के दिन के सार्थक अर्थ को देखा, समझा और सीखा। 

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को बताया कि आज का दिन एक फन लर्निंग डे है जो खेल-खेल में हम सबको बहुत कुछ सिखा रहा है। आज जहां हर व्यक्ति मोबइल और इंटरनेट का अधीन हो चुका है उस दौर में आप सबको हर बात के सही मायने को समझना चाहिए और इमोजी डे उसी का एक छोटा सा हिस्सा है। 

आप हर इमोजी का सही अर्थ समझे और उसका सही उपयोग करे यही हमारा लक्ष्य है। इमोजी आज के दौर की एक भाषा है। आप सबकी सुरक्षा के लिये भी इसका सही ज्ञान जरूरी है।

प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने भी बच्चों को इमोजी के बारे में विस्तार से बताया। टीचर्स में रिंकल, मनिता, अंजली, प्रियंका, वैष्णवी, मोनिका, तेजस्वी, ईशा, प्रीती, इशिता, अंशिका, श्रद्धा, प्रतिभा, प्रियांशु, दीपिका, हर्ष, सौम्या, श्वेता, पूजा, ऐमान, गवशूल, आदित्य आदि मौजूद थे। 

बच्चों में मृदुल, अदिति, सौम्या, ओम, अभिलक्ष्य, दीपांजलि, रितिका, गार्गी, अद्विका, क्षितीजा, सिद्धि, कार्तिक, न्यासा, शौर्य, धैर्य, सामर्थ, अनिका, चाहत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *